परसिया: संयुक्त मोर्चे ने कोयला खदानों में प्रदर्शन कर लगाए नारे,चार श्रम संहिताओं का विरोध किया, 12वें वेज बोर्ड की मांग की
चार मजदूर संगठन इंटक, एटक, एचएमएस और सीटू के संयुक्त मोर्चे ने बुधवार को कोयला खदानों में और इकाईयों में प्रदर्शन कर नारे लगाए। बुधवार को आठ बजे से इकाईयों में प्रदर्शन शुरू हुआ। साढे ग्यारह बजे तक प्रदर्शन जारी था। चार नई श्रम संहिताओं का संयुक्त मोर्चे ने विरोध किया। वहीं बारहवे वेतन आयोग के गठन की मांग रखी।