पन्ना: जल ही जीवन: बरगड़ीखुर्द में 'पानी चौपाल' से जल संरक्षण का हुआ शंखनाद
Panna, Panna | Apr 22, 2026 "जल है तो कल है! इसी संकल्प के साथ पन्ना के ग्राम बरगड़ीखुर्द में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत पानी चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने ग्रामीणों से जल स्रोतों को सहेजने की भावुक अपील की। वहीं, उद्यानिकी विभाग ने किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर अनुदान की जानकारी दी।