मनसाही थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला दिन के सवा तीन बजे का है। गिरफ्तार आरोपियों में दो शराब काण्ड मामले में जबकि तीन अन्य शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किए गए है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।