भोगांव: एलाऊ क्षेत्र के तीन सगे भाई-बहन ने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर CBSE बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी
क्षेत्र के मंगलपुर हविलिया निवासी लाला पांडेय के दो बेटे केसरीनंदन और कृष्णदेव व उनकी बेटी अनुष्का ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कृष्णदेव ने 97 प्रतिशत, केसरी नंदन ने 96 प्रतिशत व अनुष्का ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अच्छे अंक मिलने की खुशी में तीनों बहन भाई उछल पड़े। अभिभावक ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।