भोगांव: रामगोपाल यादव द्वारा व्योमिका सिंग पर की गई जातिगत टिप्पणी को लेकर भोगांव में BJP के लोगों ने फूंका पुतला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी किए जाने को लेकर भाजपा के एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भोगांव बस स्टैंड चौराहे पर कस्बा चौकी के सामने उनका पुतला फूंका और रामगोपाल यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।