कर्वी: चित्रकूट में बन रही 11.38 करोड़ की श्रीराम वाटिका ईको पार्क, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
चित्रकूट के बगरेही गांव में रामायण सर्किट के तहत 11.38 करोड़ रुपये से विकसित हो रहे श्रीराम वाटिका ईको पार्क का 50% से अधिक कार्य पूरा हो गया है। डीएम पुलकित गर्ग ने शनिवार दोपहर 3:30 बजे बताया, पार्क में वॉकिंग ट्रैक, एम्फीथिएटर, म्यूरल्स, बच्चों का खेल क्षेत्र, कैफेटेरिया और पर्यटक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।