बांसवाड़ा: सागड़ोद गांव में तेज हवा और बारिश का कहर, अनियंत्रित होकर फिसली स्कूटी, युवक के चेहरे पर लगी चोट, एमजीएच में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के सागड़ोद गांव में मौसम के बदलते मिजाज ने एक राहगीर को अस्पताल पहुँचा दिया। क्षेत्र में अचानक हुई तेज हवा और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई, जिससे एक युवक अपनी स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार,परिजनों ने बताया कि धिरेंद्र पटेल पुत्र हिरालाल निवासी सागड़ोद का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया।