अररिया: बटुरबाड़ी में चरारनी नदी में स्नान करते समय एक व्यक्ति डूबा, एसडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन जारी
Araria, Araria | Jul 9, 2026 अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित चरारणी घाट में बुधवार करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बटुरबाड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी कमलू प्रसाद यादव नदी में तैर रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव तेज हो गया और वे देखते ही देखते पानी में डूबकर बह गए। वहीं घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी हुई है.