बेंगाबाद: गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन, 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम।
गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को 11 बजे भव्य शुभारंभ राज्य के खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।