महुआ मैं एनडीए प्रत्याशी के शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महुआ के गांधी चौक पर जश्न मनाया भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष रमैया सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं पटाखे छोड़कर शानदार जीत का जश्न मनाया