नावकोठी: नावकोठी हत्याकांड: पुलिस ने फरार नामजद वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
11 वर्षों से फरार चल रहे हत्याकांड के नामजद को पुलिस ने नावकोठी से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुधीर सिंह है। वह 11 वर्षों से पुलिस के नजर से बच रहे थे। तथा इसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था।