बैतूल नगर: सोनाघाटी में कोल्ड ड्रिंक और वेफर्स से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर सामान बिखरा, बड़ा हादसा टला
बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाघाटी स्थित सतपुड़ा स्कूल के सामने सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इटारसी से बैतूल की ओर आ रहा कोल्ड ड्रिंक और कुरकुरे वेफर्स से भरा ट्रक Mh 04 bd 0634 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरा सामान सड़क पर बिखर गया। कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और वेफर्स