खागा: किशनपुर में एक घर में लगी आग, 6 माह की मासूम बच्ची झुलसी, हालत गंभीर, हॉस्पिटल में भर्ती, परिजनों का हाल बेहाल
किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव निवासी सुनील निषाद के घर में देर रात आग लग गई आग लगने से घर में रखी गृहस्थी जल गई वहीं एक छ महीने का मासूम बुरी तरह झुलस गया आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों का इस घटना के बाद से हाल बेहाल है।