Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बेगूसराय: खोरमपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेत्री से बदतमीजी, वीडियो वायरल

Begusarai, Begusarai | Nov 5, 2025
बेगूसराय में चुनाव प्रचार करने के दौरान कांग्रेस नेत्री के साथ कुछ लोगों के द्वारा बदतमीजी किया गया है।हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेत्री डॉक्टर शगुफ्ता ने अपना सफाई दिया है उन्होंने कहा कि जब प्रचार करने के लिए महागठबंधन की तरफ से गए तो हम लोगों के साथ कुछ लोगों के द्वारा बदतमीजी मारपीट की धमकी दी

MORE NEWS

श्रावणी मेला की तैयारियों के मद्देनजर मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। 
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर समाहरणालय, बेगूसराय से जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
IPRD Bihar 
#begusarai

श्रावणी मेला की तैयारियों के मद्देनजर मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर समाहरणालय, बेगूसराय से जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। IPRD Bihar #begusarai

Begusarai, Bihar | Jul 27, 2026

बिहार सरकार के "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय, बेगूसराय में जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 36 आवेदन प्रस्तुत किए गए।
प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है तथा शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं संतोषजनक समाधान को जिला प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
IPRD Bihar 
#begusarai 
#easeofliving

बिहार सरकार के "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय, बेगूसराय में जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 36 आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है तथा शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं संतोषजनक समाधान को जिला प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। IPRD Bihar #begusarai #easeofliving

Begusarai, Bihar | Jul 27, 2026

जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा न्यायालयीन मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में खेल स्टेडियम, अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, उच्चस्तरीय पुल, ग्रामीण सड़क, अन्न भंडारण योजना, वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड (WSP), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं विद्युत उपकेंद्र निर्माण सहित विभिन्न परियोजनाओं में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को भूमि उपलब्धता, सीमांकन, अनापत्ति प्रमाण-पत्र, गुणवत्ता जांच एवं न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही सहयोग शिविरों में प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
IPRD Bihar 
#begusarai

जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा न्यायालयीन मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में खेल स्टेडियम, अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, उच्चस्तरीय पुल, ग्रामीण सड़क, अन्न भंडारण योजना, वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड (WSP), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं विद्युत उपकेंद्र निर्माण सहित विभिन्न परियोजनाओं में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को भूमि उपलब्धता, सीमांकन, अनापत्ति प्रमाण-पत्र, गुणवत्ता जांच एवं न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही सहयोग शिविरों में प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। IPRD Bihar #begusarai

Begusarai, Bihar | Jul 27, 2026

बेगूसराय: खोरमपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेत्री से बदतमीजी, वीडियो वायरल - Begusarai News