राजगढ़: बाथरूम में महिला को लगा करंट, बचाने गया बेटा भी आया चपेट में
ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार आशा वर्मा बाथरूम में थी। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। इसी बीच बचाने के लिए जब 14 वर्षीय बेटा संजय गया तो वो भी चपेट में आ गया। गनीमत रही की परिजनों ने तुरंत तार काट दिए। जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया।