खरगोन। खरगोन जिले के ग्राम ओझरा में बुधवार दोपहर 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक अनियंत्रित यात्री बस तेज रफ्तार के कारण सीधे एक रिहाइशी मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।