गोपालगंज: विदेशी टोला गांव के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से छात्र की मौत, सेना भर्ती की कर रहा था तैयारी, शव सदर अस्पताल पहुंचा
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विदेशी टोला गांव निवासी नंद लाल साह के 26 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवनीत सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना उस समय हुई जब वह सड़क किनारे अपनी लेन में खड़ा था। इसी दौरा