गिरिडीह: तेलोडीह पंचायत में बीडीओ गणेश रजक ने एसआईआर फॉर्म वितरित कर मतदाताओं को किया जागरूक।
सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक एसआईआर प्रक्रिया को लेकर शनिवार को 12 बजे तेलोडीह पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने इस प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया। मौके पर पंचायत के मुखिया एवं बीएलओ के साथ ग्रामीणों के बीच एस आई आर फॉर्म का वितरण किया और मतदाताओं को फॉर्म सावधानीपूर्वक एवं सही तरीके से भरने के लिए जागरूक किया।