जमुई: कृषि विज्ञान केंद्र में 5 दिवसीय सुअर पालन प्रशिक्षण के बाद 100 किसानों को दिया गया प्रमाणपत्र
Jamui, Jamui | Mar 11, 2026 सुअर पालन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के पशु चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में जमुई जिले के बरहट, झाझा, लक्ष्मीपुर, खैरा एवं चकाई के 100 किसानों ने भाग लिया। उक्त जानकारी केंद्र प्रमुख डॉ. सुधीर सिंह ने बुधवार को दिन के 11:00 बजे दी है।