कोडरमा: 5 दिसंबर से तीन दिवसीय अंतर राज्यीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
झारखंड विधि महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में तीन दिवसीय अंतर राज्यीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। स्व. लालन नारायण मिश्रा सहित दिवंगत कर्मियों की स्मृति में 5, 6 और 7 दिसंबर 2025 को प्रेरणा स्थल पर यह भव्य आयोजन होगा।