मंदसौर: मंदसौर शहर के काजीवाड़ा क्षेत्र में बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से तेज स्पार्किंग शुरू हो गई
घटना रिहायशी इलाके की होने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई,गनीमत रही कि समय रहते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ,स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार खुले और लटकते हुए हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने बिजली विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर तारों की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है,