धौरहरा: साइकिल और बाइक की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया
धौरहरा तहसील के अमेठी रोड स्थित महादेव क्रेशर के पास शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक साइकिल सवार और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई वहीं मौके की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल।