कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पीड़ित की दुकान जलाने के बाद भी नहीं पकड़े गए दबंग, एसीपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत है जहां पर इंदिरा नगर रोड स्थित एक पान मसाले की दुकान लगाने वाले व्यक्ति आशीष पांडे की दुकान में देर रात बीते दिनों आग लगा दी गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने दुकान को जलते देखा आग पर काबू पाया, उसके बाद पीड़ित को जानकारी मिली तो उसने इंदिरा नगर चौकी में प्रार्थना पत्र भी दिया पर अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है