कानपुर: कल्याणपुर में सुसाइड नोट लिखकर घर से निकले युवक का पेड़ से लटका मिला शव,पुलिस जांच में जुटी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सत्यम विहार में रहने वाले 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार तिवारी 2 जुलाई की शाम को अपने घर से बिना बताए सुसाइड नोट लिखकर चले गए थे।जिसके बाद से लगातार पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।आज कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ वीरेंद्र कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया है।थाना प्रभारी ने बताया सुसाइड नोट और परिजनों की तहरीर पर करवाई की जाएगी।