कानपुर: हरजिंदर नगर में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
चकेरी थाना क्षेत्र के हरजिंदर नगर में बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया की हरजिंदर नगर निवासी 65 वर्षीय कालिका प्रसाद अवस्थी का कुल्हा टूट गया था, जिसकी वजह से वह परेशान रहते थे। इसी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।