पुनासा: खंडवा में एक जनपद पंचायत के सीईओ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद गंभीर हालत में सीईओ को इंदौर रेफर किया गया
ड्राइवर ने स्थानीय लोगों की मदद से सीईओ टेमने को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने और अस्पताल में सर्जिकल आईसीयू की सुविधा न होने के कारण उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सीईओ के सहकर्मी, कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे।