फतेेहपुर: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से मां की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल
बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रीवा सीवा कस्बे के पास उस समय हुआ, जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे।