भीलवाड़ा: भीलवाड़ा डीएसटी की कार्रवाई: 25 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी भैरू झोपड़ा गिरफ्तार, हत्या व हत्या के प्रयास के 20 मामले
भीलवाड़ा जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राज्य स्तर के टॉप-10 वांछित अपराधी भैरू लाल उर्फ भैरू झोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर भीलवाड़ा जिले में 25 हजार और चित्तौड़गढ़ जिले में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।