मोतिहारी न्यायालय में हत्या कांड के एक आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है। मोतिहारी के मुफस्सिल थाना कांड संख्या 637/25 हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त गणेश कुमार पिता स्वर्गीय मनुरूप प्रसाद साकिन गोढ़वा थाना मुफस्सिल के द्वारा पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्म समर्पण किया गया है जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा रविवार की रात्रि 9:16 पर दी गई।