धौरहरा: रायपुर गांव में तेंदुए के हमले से शुभम की मौत के बाद, पटना स्थल के पास पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ ग्रामीणों को दिखा
धौरहरा तहसील क्षेत्र की ईसानगर कोतवाली के ग्राम रायपुर में तेंदुए के हमले में शुभम की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वायरल हुआ है जिसमे ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर तेंदुए जैसे वन्यजीव को बैठे देखा।इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।