छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कांकेर में खाद्य, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक लेकर खाद्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पीडीएस दुकानों में सूचना पटल, कॉल सेंटर नंबर और खाद्यान्न सैंपल प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।