गुलाना: शासकीय अस्पताल गुलाना में स्व. पूर्व विधायक मनोहर सिंह जादौन की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
शासकीय अस्पताल गुलाना में स्व. पूर्व विधायक मनोहर सिंह जादौन की 18वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को दोपहर 1 बजे रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे, योगेंद्र सिंह बंटी बना शाजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोवा सहित समाजसेवियों ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की।