सुल्तानगंज अंतर्गत एक सरकारी स्कूल में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र बच्चों के लिए भविष्य और सुरक्षा का आईना साबित हुआ। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने पुलिस में करियर बनाने की वास्तविक प्रक्रिया, अनुशासन, जिम्मेदारी और शारीरिक-मानसिक तैयारी को सरल भाषा में समझाया।