रावतभाटा: रावतभाटा के स्कूल के ऊपर 33 केवी हाईटेंशन लाइन से खतरा, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, विभाग बोला जल्द होगी शिफ्ट ।
विजय सिंह ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि रावतभाटा के मूवादा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग और प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानसून में बड़े हादसे की आशंका जताई है। वहीं