बख्शी का तालाब: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल पैदल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम कठवारा निवासी अच्छेलाल (40) 4 जुलाई की सुबह चन्द्रिका देवी रोड पर पैदल जा रहे थे, तभी मल्लाहन खेड़ा की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अच्छेलाल को पहले 100 शैय्या अस्पताल और फिर मां चन्द्रिका देवी