रावतभाटा: राणा प्रताप सागर बांध में बढ़ी पानी की आवक, कैचमेंट में बारिश से जगी उम्मीद, लेकिन अब भी पूर्ण भराव स्तर से 18 फीट खाली
विजय सिंह ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि रावतभाटा में हुई हल्की बारिश का असर राणा प्रताप सागर बांध पर भी दिखाई देने लगा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध में 350 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई है। कैचमेंट क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 13.20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। फिलहाल बांध अपनी कुल क्षमता का 66.68 प्रतिशत भरा है और अभी भी पूर्ण भराव स्तर से करीब 18