मिर्ज़ापुर: हलिया के एक गांव में घर में अकेली सो रही महिला के साथ तीन लोगों ने की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट
हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध जताने पर महिला को मारापीटा। हलिया कोतवाली पुलिस ने कोई करवाई नहीं की। महिला ने सोमवार को एक बजे एसपी को पत्रक सौंपकर कारवाई की मांग की है।