मिर्ज़ापुर: शाहपुर चौसा मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुसा, एक की मौत और 3 लोग जख्मी हुए
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुर चौसा मोड़ पर सोमवार को दो बजे एक अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुस गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। जानकारी होने पर एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।