शाहबाद: सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने कोहरे में सावधानी बरतने के लिए वाहन चालकों को किया प्रेरित
गुरुवार को दोपहर 12 बजे सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने कोहरे में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के वक्त ओवरटेक न करें और स्पीड को कंट्रोल और विजविलटी के हिसाब से रखें। इसके अतिरिक्त अगर कोई वाहन दुर्घटना ग्रस्त मिले तो तत्काल 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर सहयोग अवश्य करें।