मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में टेलीविजन देखने गई पांच साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद विरोध करने पर बच्ची की मां के साथ मारपीट की गई, जिससे गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। मामले को लेकर पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छह लोगों को हिरासत में लिया है।