बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजूडी गांव की मेधावी छात्रा सुष्मिता कुईला कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के आगामी छठे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित की जाएंगी। यह सम्मान उन्हें बंगाला ऑनर्स में विश्वविद्यालय टॉपर बनने की उपलब्धि के लिए दिया जा रहा है। सुष्मिता ने शैक्षणिक सत्र 2019–2021 में बहरागोड़ा कॉलेज से बंगाला ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की थी।