गौरिहार: ग्राम बम्होरी पुरवा में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान सहित दो घरों में आग, लाखों का नुकसान
छतरपुर जिले के जुझार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी पुरवा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें एक किराना दुकान सहित दो कच्चे मकान जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 2:30 बजे बताया कि दुकान में लाखों रुपये का सामान रखा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पहले से ही संकट में था।