महेश्वर से तेरह किमी दूर मनावर गांव में नदी पर पुलिया न होने से ग्रामीण रोज़ाना खतरे से गुजरते हैं। स्कूली बच्चों से लेकर प्रसूता महिलाओं तक को पानी पार करना पड़ता है। सोमवार को ग्रामीणों को शव यात्रा भी बहते पानी से निकालनी पड़ी। कई बार आवेदन देने के बाद भी प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है, समाधान आज तक नहीं। यह जानकारी सोमवार शाम 4 बजे की है