घाघरा: घाघरा चांदनी चौक में विशनपुर विधायक चमरा लिंडा के मंत्री पद की शपथ पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, आतिशबाजी की गई
Ghaghra, Gumla | Dec 5, 2024 बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा के मंत्री पद का शपथ लेते ही झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की चमरा लिंडा जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया। इस दौरान शहीद देवनारायण भगत के प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण भी किया गया।