घाघरा: घाघरा सीएचसी में 100 दिवसीय यक्ष्मा उन्मूलन अभियान की तैयारी के लिए स्वास्थ्य सहिया का प्रशिक्षण आयोजित
Ghaghra, Gumla | Dec 5, 2024 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 दिवसीय यक्ष्मा उन्मूलन अभियान की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य सहिया का प्रशिक्षण आयोजित की गई।वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक अमित कुमार प्रसाद ने सभी स्वास्थ्य सहिया को यक्ष्मा रोगी होने के कारण,उसके देखभाल और चिकित्सा परामर्श व इलाज की जानकारी दी। इसके साथ ही डायबिटीज,एचआईवी, सहित कई अन्य बीमारी पर विस्तृत जानकारी दी।