मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने पाया काबू
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कुचेला में अज्ञात कारणों के चलते खेत में खड़ी गेहूं की 40 से 45 बीघा फसल में आग लग गई। वहीं आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद सभी खेत स्वामियों ने चयन की सांस ली है।