बड़वाह: बड़वाह के समीप चोरल नदी में फंसे तीन युवकों की जान बचाने वाले सात बहादुर युवाओं का शहर कांग्रेस ने किया सम्मान
मध्यप्रदेश के बड़वाह के समीप सिद्धवरकूट रोड स्थित चौड़ापाट चोरल नदी में रविवार शाम अचानक जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी के बीच फंसे तीन युवकों की जान बचाने वाले सात बहादुर युवाओं का सोमवार शाम को सम्मान किया गया।शहर कांग्रेस द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में इन युवाओं को पुष्पमाला पहनाकर उनके साहस और मानवता की भावना के लिए सम्मानित किया गया।