रावतभाटा: रावतभाटा अस्पताल में लगी काल्पनिक आग, लेकिन तैयारी रही कमाल की, 3 मिनट में बुझी लपटें, बची मरीजों की जान
रावतभाटा उप जिला अस्पताल में आज आयोजित फायर मॉक ड्रिल ने साबित कर दिया कि सतर्कता ही सुरक्षा है। मेल वार्ड के पास आग लगने की काल्पनिक सूचना पर BCMO और टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। फायर अधिकारी राजेश जयपाल ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि महज दो मिनट में दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और मात्र तीन मिनट में लपटों पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर कर्मियों न