कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार लगभग 3 बजे सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दर्जन भर से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने अधिकतर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।