चंडी: गौढापर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी
Chandi, Nalanda | Apr 18, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के गौढापर गांव के पास शनिवार देर शाम साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरसराय में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज चल रहा है।